Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी -भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का हुआ भव्य स्वागत…

Spread the love

हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने अपने आवास में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को बाबा नीम करौली महाराज की फोटो भी भेंट की, वही प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा वह अपने कुमाऊं द्वारे पर है जहां वह हल्द्वानी, नैनीताल भीमताल और अन्य जगहों पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं,इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा प्रदेश के साथ ही सभी जनपदों के3 जिला अध्यक्ष बना दिए गए हैं सभी जिले में संगठन के दृष्टिकोण से प्रभारियों की नियुक्ति की गई है 2023 में नगर निगम और 2024 में लोकसभा के चुनाव होने है ऐसे में संगठन बूथ स्तर पर मजबूत रहे उसको लेकर चर्चा की जा रही है भाजपा संगठन पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ स्तर तक पूरी मजबूत हैं।

About The Author