Categories

September 25, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानीः फिर से सुर्ख़ियो में आया हल्द्वानी मेडिकल काॅलेज, फाइनल ईयर के छात्र व छात्रा ने बैचमेट को जमकर पीटा

Spread the love

Haldwani News: हमेशा चर्चाओं में रहने वाला हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कालेज एक बार फिर चर्चाओ में है। कभी रैगिंग तो कभी अन्य वजहों से हमेशा ही हल्द्वानी मेडिकल काॅलेज चर्चा का विषय बना रहता है। अब शनिवार की रात एमबीबीएस फाइनल ईयर के दो छात्र व एक छात्रा ने बैचमेट को पीट दिया। इस दौरान मारपीट में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कालेज प्रशासन मारपीट के असल कारण का पता लगाने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कालेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर के दो छात्र हास्टल में थे। इसी बीच गर्ल्स हास्टल से एक छात्रा भी बॉयज हास्टल में घुस गई।

खबर है कि उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद था। इस दौरान दो छात्र और एक छात्रा अपने बैचमेट के कमरे में पहुंच गए और मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक छात्र के शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। गले में नाखून के भी निशान आये हैं। सूचना पर कालेज के चीफ वार्डन और सहायक वार्डन के साथ कई गार्ड भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले को शांत किया गया। छात्र को डॉ0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उस छात्र की मेडिकल जांच कराई गई। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर तत्काल चीफ वार्डन समेत कुछ और अधिकारियों को मौके पर भेज दिया गया था। इस मामले की जांच की जाएगी। सोमवार को अनुशासन समिति की बैठक होगी। जिसके बाद नियमानुसार इस घटना में शामिल छात्र और छात्रा के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

About The Author