Categories

August 9, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने की प्रतिबंधित पॉलीथिन के गोदाम में छापेमारी, मची भगदड़…….

Spread the love

रिपोर्टर- मनोज कांडपाल

Hm24x7news

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत में आज बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन की एक गोदाम में छापेमारी की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रही।

यह कार्रवाई ख़्वाजा मस्जिद के पास किदवई नगर में की गई है। जहां पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी गई है। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत कार्रवाई में जुटे हुए हैं, उनके द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि शहर में किसी भी तरह से प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री न की जाए। जो भी उसका इस्तेमाल करता है, उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। जहां भी ऐसे गोदाम पाए जाते हैं उन पर छापेमारी की जाए, ऐसे में आज उनके द्वारा यह कार्रवाई की गई है। साथ ही जुर्माने का आकलन किया जा रहा है

About The Author