Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पति से हुई थी अनबन

Spread the love

हल्द्वानी: मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है पूरे मामले में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बताया जा धान मिल निवासी 22 वर्षीय उपासना की बीते दिनों किसी बात को लेकर अपने पति से कहासुनी हो गई थी उसके बाद वह अत्यधिक क्षुब्ध हो गई थी।

परिजनों के मुताबिक रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया जहां उसकी हालत खराब होने लगी आनन-फानन में उसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हुई है।

पुलिस चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि मृतक महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर के रहने वाली है पति-पत्नी यहां पर किराए पर रहते थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पूरे घटना की जानकारी मायके वालों को दे दी गई है मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author