Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी – बाघ ने यहां मवेशी पर किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल…

Spread the love

हल्द्वानी में बाघ की दहशत एक बार फिर से देखने को मिली है, कमलुवागांजा में आज बाघ ने मवेशी और अन्य जानवरों को अपना शिकार बनाया है, उसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है बताया जा रहा है की कमलुवागांजा के देवपुर देवका में आज सुबह 10 बजे बाघ ने एक गाय और दो कुत्तों पर हमला किया है जिसमें, गाय गंभीर रूप से घायल हो गई है तो वही दोनों कुत्तों को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया है सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची जहां उनके द्वारा जंगल की तरफ कॉम बिल भी की गई है पूरा मामला फतेहपुर रेंज का है इस तरह की घटना पहले भी क्षेत्र में हो चुकी है और एक बार फिर से इस घटना ने क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है

About The Author