Categories

August 9, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

पति के दोस्त का एक्सीडेंट बताकर हल्द्वानी के असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी से एक लाख ठगे……………… मचा हड़कंप…………

Spread the love

Hm24x7news

रिपोटर-मनोज कांडपाल

हल्द्वानी। आपके पति के दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है, इलाज के लिए एक लाख रुपये चाहिए। फोन पर अज्ञात से आई कॉल से झांसे में आई कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी ने आनन-फानन में पति को फोन लगाया तो नहीं लगा इसके बाद उन्होंने एक लाख रुपये उक्त व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पति का नंबर मिलाया तो कॉल लग गई। उन्होंने यह बात अपने पति को बताई। पति डा. संजय ने जब अपने दोस्त मनोज शर्मा से बात की तो उन्होंने खुद को स्वस्थ बताया, तब उन्हें ठगी का पता चला।
इसकी शिकायत कोतवाली और साइबर सेल में कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डा. संजय हल्द्वानी स्थित कालेज में शिक्षा शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। शनिवार को डा. संजय कॉलेज में थे। इसी पत्नी ने बीच उनकी पत्नी के पास अनजान नंबर से ठग का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके परिचित मनोज शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल में डाक्टर को उपचार के लिए एक लाख रुपये देने हैं। पत्नी ने पति को फोन किया, लेकिन नहीं लगा तो पैसे ट्रांसफर कर दिए।
बाद में पूछताछ की तो पता दोस्त का एक्सीडेंट नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

About The Author