दिल दहला देने वाला हादसा: बाइक और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब तेज़ रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात राहुल (28 वर्ष, पुत्र भवान सिंह) और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27 वर्ष, पुत्र रणजीत सिंह), निवासी रामणी नंदानगर, एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद निजमुला से बाइक पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिरही स्थित बीआरओ कैंप के पास पहुंचे, चमोली की ओर से आ रही तेज गति वाली स्विफ्ट कार ने अचानक उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी गंभीर थी कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल राहुल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसकी भी अस्पताल में मौत हो गई। ,
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है और आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Yo, just downloaded the ssbet77appapk and it’s pretty slick. Easy to navigate, and the games load fast. Definitely worth checking out if you’re into mobile gaming! ssbet77appapk
Heads up, mobile bettors! Thinking about grabbing the 4rabet apk. Anybody downloaded it? How’s the experience? Smooth and easy to use? Worth the download? Get the app at 4rabetapkdownload.