Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी- महिला से छेड़छाड़ ,विरोध करने पर पति को पीटा

Spread the love

Haldwani news: मनचलों के हौसलें बढ़ते जा रहे हैं, हल्द्वानी में देर रात पति के साथ इवनिंग वॉक पर निकली महिला को कार सवार मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। पति ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने पति की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित दंपति ने कार सवार युवकों के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को तहरीर सौंपते हुए महिला के पति ने बताया कि वह घर में खाना खाने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ पैदल टहलने के लिए कालाढूंगी रोड को निकले थे। तभी एक कार उनके बगल में रुकी और कार सवार मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी अश्लील इशारे करते हुए फरार हो गए।

बच्चों के संग दंपति टहलते हुए कुछ आगे पहुंचा तो कार सवार एक गजक की दुकान के पास पीना-खाना कर रहे थे। पति ने आरोपियों को पहचान लिया और जब उन्होंने कारण पूछा तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीट डाला। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author