Categories

September 24, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी- पानी की टंकी में डूबकर बुजुर्ग की मौत

Spread the love

Haldwani News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां अपने घर से घूमने निकले एक वृद्ध की निर्माणाधीन भवन के पास बनी एक पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना से वृद्ध के परिजनों में कोहराम मच गया है।

पूरा मामला मेडिकल चौकी क्षेत्र का है, जहां पर फार्म नंबर 3 रौला कॉलोनी के पास रहने वाले 65 वर्षीय भगवान दास अपने घर से घूमने के लिए निकले थे, जहां वह कुछ देर आगे बड़े और निर्माणाधीन भवन के पास बनी पानी की टंकी में गिर गए।

मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों की ओर से पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author