Categories

August 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

रुद्रपुर के इस इलाके में एक व्यक्ति की हो गई हत्या, पत्नी पर लगा आरोप

Spread the love

रुद्रपुर। शहर के मोहल्ला रम्पुरा में एक व्यक्ति की हत्या हो गई।वह अपने ही घर में मृत मिला है। मृतक के परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी रुद्रपुर के रम्पुरा मोहल्ले में कटोरी मंदिर के निकट निवासी किशन राम शुक्रवार को अपने घर में मृत मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल विक्रम सिंह राठौर के मुताबिक मृतक गले व माथे पर चोट के निशान आये,जिसपर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है, मृतक के भाई बब्लू कोली ने मृतक की पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर महिला को हिरासत में ले लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

About The Author