Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

गुरुवार को भी मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम नैनीताल ने जनपद के कक्षा 1 से लेकर 12 तक के निजी एवं सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए लिया यह महत्वपूर्ण निर्णय……….. पढ़े आदेश……….

Spread the love

हल्द्वानी। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09 अगस्त, 2023 को सायं 06:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 अगस्त, 2023 को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों (पर्वतीय एवं मैदानी) में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 10.08.2023 (गुरूवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 10.08.2023 (गुरूवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं ) एवं समस्त आगनवाड़ी केंन्द्र बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ह०-

(वन्दना) जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,

जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष,

नैनीताल ।

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल

दूरभाष सं0: 05942-231178/231179/231181 ई-मेल: deocnainital@gmail.com

संख्या 907 / 13 – सी. आर. ए. (आ.प्र. प्राधि.) / 2023-24

दिनांक 09 अगस्त, 2023

प्रतिलिपि निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :-

  1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल ।
  2. उप जिलाधिकारी, नैनीताल / धारी / कोश्याकुटौली / हल्द्वानी / कालाढूंगी / रामनगर ।
  3. मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल।
  4. जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक / बेसिक), नैनीताल। 5. जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, नैनीताल।
  5. जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल को दैनिक समाचार-पत्रों के माध्यम से निःशुल्क प्रसारार्थ प्रेषित ।

अपर जिला मजिस्ट्रेट/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,

नैनीताल।

About The Author