Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी- लालकुआं में नगर पंचायत के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना, वित्तीय अनियमितता के आरोप

Spread the love

हल्द्वानी- लालकुआं में नगर पंचायत लालकुआं पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष (बॉबी) धीरज सम्मल ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना प्रदर्शन शुरू करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष धीरज सम्मल (बॉबी) ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा विकास कार्यों के नाम पर भारी वित्तीय अनियमितताएं की गई है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच होना आवश्यक है उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 2 में शहीद स्वर्गीय श्रीमती माया बिष्ट के द्वार की लागत की जांच होनी चाहिए। इसके अलावा गुरुद्वारा में शौचालय निर्माण पर भी वित्तीय अनियमितता हुई है। इसी तरह कई निर्माण कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है।

धीरज सम्मल (बॉबी) ने नगर पंचायत लालकुआं की उच्च स्तरीय जांच की मांग किए जाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है उनका कहना है कि जब तक नगर पंचायत की अनियमितताओं को लेकर जांच नहीं होती तब तक वह धरने पर रहेंगे।

About The Author