Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

लालकुआं…अनेजा बने ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की लालकुआं इरकाई के अध्यक्ष, मुकेश महामंत्री

Spread the love

लालकुआं। आज ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड का कुमाऊं मंडल पत्रकार सम्मेलन नैनीताल दुग्घ सहकारी संघ के सभागार में आयोजित हुआ सम्मेलन में हल्दूवानी, कालाढूंगी,रामनगर, बाजपुर, रूद्रपुर के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में पहुंचे ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष और प्रदेश महांमत्री रविन्द्र नाथ कौशिक का क्षेत्र के पत्रकारों ने स्वागत किया। सम्मेलन के दौरान लालकुआ नगर ईकाई का गठन किया गया साथ ही सदस्यता अभियान चलाने से लेकर पत्रकारों के समक्ष रिपोटिंग में होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान सर्वसमिति से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के तेजतर्रार पत्रकार उमेश पंत को लालकुआ विधानसभा का प्रभारी तथा अजय अनेजा को नगर अध्यक्ष एवं मुकेश कुमार को महामंत्री मनोनीत किया गया।

इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती को प्रदेश सचिव,ऐजाज हुसैन, गोपाल सिंह सजवाण को संरक्षक ,गुड्डू भारती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,मजाहिर खांन,रजीत सिंह, संजीव सिंह व नन्दन राम आर्य को उपाध्यक्ष, धर्मन्द्र आर्य को सचिव, गौरव गुप्ता को संगठन मंत्री, जगदीश नाथ गोस्वामी को प्रचार मंत्री, दानिश खांन को कोषाध्यक्ष,सुनिल कुमार को कार्यालय प्रभारी तो वही आजम रजा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

वरिष्ठ पत्रकार दीवान सिंह बिष्ट को एसोसिएशन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कुमाऊं मंडल सह संयोजक के पद कि कमान सौंपी है। इसके साथ ही शोभित त्यागी,महेश बिष्ट और हर्ष बिष्ट को लालकुआं ईकाइ में कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।

बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष एवं महामंत्री रविन्द्र नाथ कौशिक ने नवमनोनीत लालकुआं ईकाई के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र नाथ कौशिक, राजकमल गोयल, केदार दत्त, बबलू थपलियाल, राजेश वर्मा, नरेंद्र प्रधान, मनीष कागरान,हर्ष तिवारी,गणेश पाठक, तेजपाल नेगी, बंसत पाडे,सहित दर्जानों पत्रकार मौजूद रहे।

About The Author