Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

खनन से जुड़े गौला नदी में रजिस्टर्ड ट्रक एवं डंपरों का जालसाजी से इंश्योरेंस कराने के प्रकरण में लालकुआं पुलिस सख्ती के मूड में…………… जल्द होगी और कई गिरफ्तारियां………..

Spread the love

लालकुआं। कोतवाली पुलिस द्वारा गत वर्ष दर्ज किए गए जालसाजी के एफआईआर नंबर-: 221/22, धारा:-420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत गत दिनांक 10 अगस्त 2022 को आरटीआई कार्यकर्ता सतीश कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 द्वारा लिखाए गए मुकदमे में अब तक वार्ड नंबर 3 निवासी परवेज खान एवं खड़कपुर के ग्राम प्रधान शंकर जोशी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सूत्रों से पता चला है कि गौला नदी से खनन कार्य करने वाले इस तरह के हजारों वाहन स्वामी है, जिन्होंने दो पहिया गाड़ी के नंबर पर ट्रक एवं डंपर का इंश्योरेंस कराया है। आरटीआई द्वारा मांगी गई सूची के आधार पर इन सब का नाम उजागर होना अब तय है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है, बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ लोगों की और गिरफ्तारी उक्त मुकदमे में की जाएगी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि जालसाजी के उक्त मुकदमे की जांच चल रही है, जल्द ही इस तरह की जालसाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अन्य लोगों की भी मुकदमे में गिरफ्तारी की जाएगी। उक्त मुकदमे में ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के बाद इस तरह का फर्जीवाड़ा करने वाले भारी संख्या में वाहन स्वामियों मैं हड़कंप मचा हुआ है।

About The Author