Categories

August 14, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर मिनी बस खाई में गिरी, एक की मौत

Spread the love

The post रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर मिनी बस खाई में गिरी, एक की मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.

20 यात्री घायल

अविकल उत्तराखंड

नैनीताल। रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों में 14 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद वाहन में फंसे एक व्यक्ति को निकालने के लिए देर तक बचाव अभियान जारी रहा। पुलिस ने फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वाहन संख्या यूपी14 टीक्यू 9690 रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में सीओ भवाली रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने घायलों और अन्य यात्रियों को खाई से बाहर निकाला। 14 घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। छह यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में फरीदाबाद निवासी 24 वर्षीय सुमित पाल सिंह की मौत हो गई।

वाहन में एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना पर बचाव दल ने गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे स्थानीय पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।

घायलों में मनीष कुमार (25), नंदिनी (22), तुषार कुमार (21), लक्ष्मी (27), मयंक (17), प्रदीप कुमार (26), रितिका (23), हर्ष वर्मा (26), पायल (22), आनंद (27), अजय (25), अंजलि (22), मिस्टी (10 माह) और यश कुमार (27) शामिल हैं।

सुरक्षित निकाले गए यात्रियों में धर्मेंद्र (24), डॉली (25), अंजलि (23), धीरज (25), अंकित (26) और सोनिया (23) शामिल हैं।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

The post रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर मिनी बस खाई में गिरी, एक की मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *