Categories

May 15, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

गौला शीश महल गेट में हुआ खनन शुरू पहले दिन 92 वाहनों ने किया परिवहन, संघर्ष समिति व गेट वाहन स्वामियों की किस बात पर हुई सहमति- पढ़ें पूरी खबर,

Spread the love

गौला शीश महल गेट में हुआ खनन शुरू पहले दिन 92 वाहनों ने किया परिवहन, संघर्ष समिति व गेट वाहन स्वामियों की किस बात पर हुई सहमति- पढ़ें पूरी खबर,

जीवन पांडे- एक प्रदेश एक रॉयल्टी सहित विभिन्न अन्य मांगों को लेकर गौला खनन संघर्ष समिति 3 माह से आंदोलनरत है, वहीं शुक्रवार को गौला निकासी गेट शीश महल गेट के वाहन स्वामी खनिज निकासी को पहुंचे,

वही विवाद की स्थिति ना हो मौके पर पुलिस भी पहुंची, परंतु गेट पर तब हंगामा हो गया जब वाहन स्वामियों ने गौला में जाने के लिए कहा परंतु बाद में सिर्फ रेते की निकासी पर सहमति बनने पर तय किया गया कि कोई भी वाहन आरबीएम का ठुलान नहीं करेगा, शीश महल गेट पर पहले दिन 92 वाहनों ने रेते की निकासी की,

एक प्रदेश एक रॉयल्टी की मांग को लेकर गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले खनन कारोबारियों और वाहन स्वामी आंदोलन पर डटे हुए हैं, वही उन्हें 3 माह बीतने को हैं करीब 7000 वाहन गौला के तथा 3500 वाहन नंदौर के अभी तक खड़े हैं, वहीं शुक्रवार को कुछ वाहन गौला में खनन निकासी के लिए पहुंचे, जिसकी जानकारी मिलने पर गौला खनन संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे वही वाहन निकासी को लेकर वाहन चालकों और समिति सदस्यों के बीच विवाद हो गया विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हे रोका ,

वहीं वाहन स्वामियों ने रोजगार का हवाला देते हुए खनन निकासी करने की बात की ,वही गौला खनन संघर्ष समिति मांग पूरी होने तक खनन निकासी नहीं करने की बात पर अडी थी। आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में सिर्फ रेते की निकासी करने की बात पर सहमति बनी, इस दौरान गौला खनन संघर्ष समिति के संयोजक रमेश चंद जोशी, जीवन कबड़वाल ,मनोज मठपाल, हेम दुर्गापाल, रमेश जोशी ,हरीश पांडे, इंदर सिंह ,सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे,

About The Author