Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

नगर पंचायत पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने लालकुआँ के सीमा विस्तार की माँग उठाई

Spread the love

निकाय चुनाव के नजदीक आते ही नगर पंचायत लालकुआँ के मुद्दे फिर से सामने आने लगे हैं ।
नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने नगर के सीमा विस्तार को लेकर वकालत करते हुए अपने कार्यकाल में किये गये प्रयास को बताया उन्होंने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में पूर्व विधायक नवीन दुम्का के साथ मिलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से नगर पंचायत के सीमा विस्तार को लेकर घोषणा करवाई थी लेकिन किन्ही तकनीकी कारणों से नगर पंचायत के निकटवर्ती क्षेत्रवासियों को इसका लाभ नही मिल पाया जिससे उनको नगर पालिका के रूप में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है वही उन्होंने कहा कि उनके द्वारा फिर से मुख्यमंत्री से मिलकर नगर पंचायत लालकुआँ के सीमा विस्तार कराये जाने का प्रयास किये जायेगा जिससे नगर का तेज गति के साथ विकास कार्य हो सके ।

About The Author