Categories

February 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्दुचौड़ की उपेक्षित समस्याएँ सुर्खियों में, 21 दिसंबर को मथुरा पैलेस में वृहद जनसभा; गैर-राजनीतिक सामूहिक संगठन के गठन की तैयारी तेज

Spread the love

संपादक:- मनोज कांडपाल
स्थान:- लालकुआं/हल्दूचौर

1. हल्दुचौड़ की उपेक्षित समस्याएँ अब सुर्खियों में, 21 दिसंबर को मथुरा पैलेस में वृहद जनसभा

2. क्षेत्रीय विकास में धीमी रफ्तार और प्रशासनिक उदासीनता पर जनप्रतिनिधियों ने जताई कड़ी नाराज़गी

3. नशे का बढ़ता अवैध कारोबार चिंता का विषय, नशा माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग

4. लालकुआं-हल्दुचौड़ में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कराने की रखी मांग

5. सड़कों पर छुट्टा गोवंश से बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा, तत्काल शिफ्टिंग पर जोर

6. राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्दुचौड़ कट न खुलने से जनता परेशान—ट्रैफिक व व्यापार दोनों प्रभावित

7. 21 दिसंबर को विशाल जनसभा में क्षेत्रीय समस्याओं पर पारित होंगे ठोस प्रस्ताव

*हल्दुचौड़*। क्षेत्र की लगातार उपेक्षित समस्याओं और बढ़ती जनचिंताओं को लेकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विकास की धीमी रफ्तार और प्रशासनिक उदासीनता पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, ग्राम प्रधानों एवं व्यापारियों ने गहरी चिंता व्यक्त की।
सभी ने माना कि अब समय आ गया है कि क्षेत्र की समस्याओं पर एक मजबूत, प्रभावी और गैर-राजनीतिक सामूहिक संगठन के गठन की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएँ।

नशे का अवैध कारोबार—तेजी से बढ़ता खतरा

कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी ने कहा कि क्षेत्र में नशे की आसान उपलब्धता ने युवाओं को जोखिम की ओर धकेल दिया है। उन्होंने पुलिस से नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई की मांग की और लालकुआं व हल्दुचौड़ में वर्षों से तैनात पुलिसकर्मियों को अन्यत्र ट्रांसफर करने की आवश्यकता बताई।

सड़कों पर बढ़ता छुट्टा गोवंश—दुर्घटनाएँ बनी आम

सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने कहा कि छुट्टा गोवंश दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से स्थानीय गौशाला के माध्यम से बेसरा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की।

हल्दुचौड़ कट की समस्या—हर दिन हजारों लोग परेशान

ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष गोपाल अधिकारी और व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्दुचौड़ कट न खुलने को बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को रोजाना लंबा चक्कर लगाना पड़ता है जिससे समय और आर्थिक गतिविधियाँ दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

21 दिसंबर को विशाल जनसभा

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार, 21 दिसंबर को दोपहर 2 बजे मथुरा पैलेस में एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी जिसमें सभी ग्राम प्रधान, बीटीसी सदस्य, जनप्रतिनिधि, संगठन और आम नागरिक शामिल होंगे। जनसभा में क्षेत्रीय समस्याओं पर ठोस प्रस्ताव पारित किए जाएँगे।

बैठक में छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा, व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, महेश चंद्र जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी, ग्राम प्रधान भुवन पवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश जोशी, भास्कर बमेटा, विनोद भट्ट, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रोहित बिष्ट समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

2 thoughts on “हल्दुचौड़ की उपेक्षित समस्याएँ सुर्खियों में, 21 दिसंबर को मथुरा पैलेस में वृहद जनसभा; गैर-राजनीतिक सामूहिक संगठन के गठन की तैयारी तेज

  1. 850betvip – Ok, so 850betvip, huh? I saw my friend playing and thought I could try as well. The VIP scheme seemed like a good deal, so I tried it out myself! I’m really into it now. You can find it here 850betvip

Leave a Reply to 850betvip Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *