Categories

July 2, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

आईएसटीडी दून चैप्टर की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

Spread the love

The post आईएसटीडी दून चैप्टर की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार appeared first on Avikal Uttarakhand.

वार्षिक आम सभा सम्पन्न

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। भारतीय प्रशिक्षण एवं विकास सोसायटी (आईएसटीडी) के देहरादून चैप्टर की वार्षिक आम सभा (एजीएम) सम्पन्न हुई।
बैठक में 25 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। चैप्टर के अध्यक्ष अनूप कुमार के आधिकारिक कार्य से नगर से बाहर होने के कारण बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष डॉ. अपूर्वा त्रिवेदी ने की।

बैठक में पिछली वार्षिक आम सभा की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद निवर्तमान मानद सचिव राजेन्द्र सिंह ने वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने वार्षिक आय-व्यय एवं वित्तीय विवरण सदन के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

इसके पश्चात वर्ष 2026-28 के लिए निर्वाचित नई कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण किया।
नई कार्यकारिणी में राजेन्द्र सिंह अध्यक्ष, डॉ. मीनाक्षी वर्मा उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार शर्मा मानद सचिव तथा डॉ. अपूर्वा त्रिवेदी मानद कोषाध्यक्ष चुने गए। प्रबंध समिति में डॉ. एच.सी. पुरोहित, डॉ. गिरीश लखेड़ा, सुश्री सौम्या बेनीवाल एवं नीरज कुमार को शामिल किया गया।

बैठक की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि देहरादून चैप्टर से सुश्री निधि जोशी, डॉ. पुष्पा कटारिया एवं अनुप कुमार राष्ट्रीय परिषद (नेशनल काउंसिल) के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ये सदस्य नई दिल्ली स्थित आईएसटीडी मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्वाचन में भाग लेंगे। सदस्यों ने इसे देहरादून चैप्टर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर चैप्टर की सक्रिय भूमिका और पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

बैठक में वरिष्ठ सदस्य डॉ. अविनाश जोशी के दीर्घ अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन की भी सराहना की गई। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका मार्गदर्शन भविष्य में भी चैप्टर की गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यकाल में चैप्टर की गतिविधियों का संचालन की परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स (केपीआई) के आधार पर किया जाएगा। विभिन्न दायित्व पदाधिकारियों, प्रबंध समिति एवं स्वयंसेवी सदस्यों के बीच स्पष्ट रूप से विभाजित किए जाएंगे तथा समय-समय पर उनकी समीक्षा कर पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में सीए एस.के. छाबड़ा, एस.के. चोपड़ा, शशि रंजन, योगेश वर्मा, आकाश जोशी, डॉ. नीति मिश्रा, डॉ. वाणी जोशी सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

The post आईएसटीडी दून चैप्टर की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार appeared first on Avikal Uttarakhand.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *