अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन
The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand.
यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी
विद्युत वितरण मण्डल रूड़की व एडीबी परियोजना कार्यों की समीक्षा
यूपीसीएल एमडी ने छुट्टी के दिन समीक्षा कर चौंकाया
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने दूसरे शनिवार की छुट्टी के दिन विद्युत वितरण मण्डल रूड़की व एडीबी परियोजना के तहत देहरादून में विद्युत लाइन के अंडरग्राउंड कार्यों की प्रगति समीक्षा की।
एमडी ने विद्युत वितरण मण्डल, रूड़की की विद्युत वितरण व्यवस्था, राजस्व संग्रहण की स्थिति, उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण तथा विभिन्न परिचालन संबंधी विषयों की विस्तार से समीक्षा की।
एमडी ने सर्वप्रथम खण्ड / उपखण्डववार राजस्व प्राप्ति की समीक्षा बैठक ली। विद्युत वितरण मण्डल, रूड़की के अन्तर्गत माह जुलाई तक के लक्ष्यों के सापेक्ष 55 प्रतिशत की प्रगति पर नाराजगी जताई।
ध्यानी द्वारा डिफाल्टर उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदन कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ विद्युत चोरी पर प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष कारपोरेशन की बिलिंग दक्षता प्रत्येक दशा में 90 प्रतिशत से अधिक रखे जाने के संकल्प के अनुरूप क्षेत्रीय अभियन्ता एवं कर्मचारी अपने पूरे मनोयोग से कार्यों को सम्पादित करें । उन्होंने वर्तमान वित्तीय वर्ष में कारपोरेशन लाभ अर्जित करने वाला निगम बनाने पर भी जोर दिया।
लम्बित नये संयोजनों एवं उसके सापेक्ष विलम्ब पेनल्टी वसूलने पर जोर दिया। कहा कि प्रत्येक दशा में नये कनेक्शन स्मार्ट मीटर के माध्यम से तय समयावधि के अन्दर निर्गत किये जाएं।
उन्होंने कहा कि नये संयोजन में विलम्ब होने पर पेनल्टी की धनराशि समबन्धित अथवा एएमआईएसपी से वसूली जाएगी।
उनके द्वारा उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित निस्तारण तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत गुणवत्ता मानकों एवं सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालना के साथ करते हुए संपादित कराये जाने पर बल दिया गया।
एमडी के छुट्टी के दिन समीक्षा बैठक करने से अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
समीक्षा बैठक में मुख्य अभियन्ता हरिद्वार शेखर त्रिपाठी, अधीक्षण अभियन्ता हरिद्वार विवेक राजपूत सहित अधिशासी अभियन्ताओं द्वारा व्यक्तिरूप से तथा उपखण्ड अधिकारियों एवं अवर अभियन्ताओं द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया ।
The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand.
This place has a great selection of games and the rewards are actually reachable. It is my go to spot for some weekend fun. Check out bd3777bdt.