Categories

September 22, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड- मामूली विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा

Spread the love

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ,घटना से क्षेत्र में हडकंप

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां मामूली विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।घर परिवार में मनमुटाव किस घर में नहीं होता। लेकिन यहां नौबत ऐसी आ गयी कि भाइयों के बीच लड़ाई ने खूनी रूप धारण कर लिया। पौड़ी जिले के अंतर्गत कोटद्वार में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्‍या कर दी। मामला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बलभद्रपुर मोहल्ले का है। जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर सिलिंडर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि युद्धवीर सिंह पुत्र कमल सिंह बलभद्रपुर मोहल्ले में अपने बड़े भाई सुखवीर सिंह के साथ रहता था। रविवार रात शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर के कमरे में जाकर देखा तो सुखवीर सिंह का शव जमीन में लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था। पुलिस पूछताछ में युद्धवीर सिंह ने बताया कि उसने अपने भाई के सिर पर सिलिंडर से वार कर उसकी हत्या की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *