Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी- घर से गायब युवक का शव मिलने से हडकंप , जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

Haldwani News: घर से खाना खाकर रात को अचानक गायब हुवे युवक का भोटिया पड़ाव के नवाबी रोड में कूड़े के ढेर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक की शिनाख्त नवाबी रोड निवासी 34 वर्षीय अजय आर्य के रूप में हुई है. युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है

बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर में युवक को पड़े देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी. जिसके बाद आनन-फानन में परिजन युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
हल्द्वानी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय मेहता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

About The Author