Categories

May 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

स्काॅर्पियो ने मेरी ई रिक्शा को पीछे से टक्कर,,घटना में एक बुजुर्ग की मौत,,,

Spread the love

हल्द्वानी। दिल्ली नंबर की अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने शुक्रवार की रात शहर के छड़ायल के निकट एक ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि वाहन खड़ा कर चालक भाग निकला।

धान मिल रोड स्थित मां पूर्णागिरि विहार निवासी साधु (75) छड़ायल में सड़क किनारे ठेले से सब्जी, ई-रिक्शा पर लाद रहे थे। इस दौरान दिल्ली नंबर की काले रंग की स्काॅर्पियो तेज रफ्तार में आई और ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। ठेले के पास मौजूद साधु को गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। वहीं पर खड़े उनके भतीजा ई-रिक्शा मालिक महेंद्र सिंह को भी चोट आई। उन्हें एसटीएच ले जाया गया। शनिवार को साधु के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया

About The Author