Categories

May 8, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

लालकुआं के वरिष्ठ व्यवसायी का बीमारी के बाद हुआ आकस्मिक निधन……… क्षेत्र में शोक की लहर……….. कोरोना काल में माता-पिता और बड़े भाई का भी हुआ था देहांत……………

Spread the love

Hm24x7news

रिपोटर-मनोज कांडपाल

Hm24x7news-लालकुआं। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेंद्र भट्ट (राजू) का बीमारी के चलते दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया, 48 वर्षीय राजेंद्र भट्ट क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी थे, गत 2021 कोरोना काल के दौरान उनके पिता मथुरा दत्त भट्ट, मां एवं बड़े भाई महेश भट्ट का कोरोना के प्रकोप के चलते निधन हो गया था, अब राजू भट्ट के आकस्मिक निधन से जहां परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। दोपहर बाद दिल्ली से उनका शव वार्ड नंबर चार लालकुआं स्थित आवास में लाया गया, जहां से गमगीन माहौल में शव यात्रा निकाली गई, तथा देर शाम रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, राजू भट्ट अपने पीछे दो पुत्र और पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
फाइल फोटो- राजू भट्ट

About The Author