संदिग्ध परिस्थितियों में नैनीताल के होटल में मिले महिला के शव मामले में हुए सनसनीखेज खुलासे………… पता चली रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारियां…………


https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-5361121719018891&output=html&h=300&slotname=5133605359&adk=2682063982&adf=473766257&pi=t.ma~as.5133605359&w=360&lmt=1690977103&rafmt=1&format=360×300&url=https%3A%2F%2Fpahadvarta.com%2Fthe-sterile-disclosure-of-the-corpse-of-a-woman-found-in-a-hotel-in-nainital-under-dubious-circumstances-has-been-revealed-to-her%2F&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=1&fwrattr=true&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&dt=1690979072616&bpp=16&bdt=1577&idt=703&shv=r20230731&mjsv=m202307260101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&prev_fmts=0x0&nras=1&correlator=3487164533146&frm=20&pv=1&ga_vid=1236690454.1690979073&ga_sid=1690979073&ga_hid=2141270363&ga_fc=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=800&u_w=360&u_ah=800&u_aw=360&u_cd=24&u_sd=2&dmc=8&adx=0&ady=61&biw=360&bih=602&scr_x=0&scr_y=0&eid=44759842%2C44759876%2C44759927%2C44788441&oid=2&pvsid=958629855757492&tmod=1498986446&uas=0&nvt=1&fc=1920&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C360%2C0%2C360%2C602%2C360%2C602&vis=1&rsz=%7C%7ClE%7C&abl=CS&pfx=0&fu=128&bc=31&ifi=2&uci=a!2&fsb=1&xpc=6OgY7gvIsh&p=https%3A//pahadvarta.com&dtd=742
संदिग्ध परिस्थितियों में नैनीताल के होटल में मिले महिला के शव मामले में हुए सनसनीखेज खुलासे………… पता चली रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारियां…………

नैनीताल। नगर के एक होटल में युवती की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में उस समय नया खुलासा हो गया है जब बुधवार को मृतका के परिजनों ने नैनीताल पहुंचकर मामले में पुलिस को मृतका युवती और फरार युवक के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती की मौत के बाद से फरार युवक मृतका का पति नहीं है, बल्कि वह पहले से ही शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। वही परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि मंगलवार को नैनीताल हल्द्वानी रोड पर स्थित नेशनल होटल में मुरादाबाद निवासी इरम खान उम्र 32 वर्ष का शव संदिग्ध अवस्था होटल के कमरे में मिला था। बताया जा रहा था कि वह अपने पति के साथ वहां आई थी। लेकिन युवती के साथ उसका पति बन कर रह रहा युवक मौके से फरार हो गया था। वही सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया था।

सूचना के बाद बुधवार को मृतका की मां जुबेदा खातून, बहन फरीन व मामा का लड़का शारिक तल्लीताल थाने पहुंचे। परिजनों ने थाने पहुंचकर बताया कि मृतका शादीशुदा नहीं थी। मृतका के साथ होटल में रहने वाला युवक पहले से ही शादीशुदा है ओर उसके तीन बच्चे भी हैं।
वही मृतका की मां ने बताया कि वह युवक उसकी बेटी को बीते एक साल से शादी करने के लिए परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत भी की थी। जिसके बाद युवक कई बार मृतका व उनको जान से मारने की धमकी दे चुका था।
सोमवार को युवक की ओर से किसी व्यक्ति ने बेटी को कॉल कर बात करने के लिए कचहरी में बुलाया था। जब बेटी शाम तक घर नहीं पहुंची तो उन्होंने बेटी को कॉल की लेकिन बात नहीं हो पाई। जिसके कुछ देर बाद बेटी से बात हुई तो उसने कहीं जाने की बात कहकर कॉल काट दी।
आरोप है कि युवक मृतका की सोने की चैन व मोबाइल भी ले गया है। उन्होंने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। वही सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।