Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

लालकुआ में धूमधाम से निकाली गई श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा..

Spread the love

लालकुआ नगर में आज खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई यात्रा में ध्वज लिए श्रद्धालु भक्ति की धुनों पर थिरकते चल रहे थे निशान यात्रा का शहर में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया हाथों ध्वज लिए चल रहीं महिला व पुरुष श्रद्धालु सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इधर शहर के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व चैयरमैन पवन चौहान निशान यात्रा में शामिल हुए जहां उन्होंने निशान यात्रा पर मौजूद भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

बताते चलें कि आज हारे के सहारे श्याम प्यारे श्री बाबा खाटू श्याम जी के शाम संकीर्तन के उपलक्ष्य में श्री श्याम कृपा परिवार द्वारा पूरे शहर वासियों के साथ ट्रासपोर्ट नगर से धूमधाम से गाजे-बाजे व डीजे पर झूमते गाते बाबा का गुणगान करते निशान यात्रा निकली जो कि बंगाली कालोनी स्थित फोरेस्ट ग्राउंड जाल पर पहुंचकर समाप्त हुई । इस मौके पर शहर के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व चैयरमैन पवन चौहान निशान यात्रा में शामिल हुए जहां उन्होंने श्याम भक्तों पर पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली है जो बाबा कि निशान यात्रा में शामिल हुए उन्होंने कहा कि निशान कि महिमा निराली है उन्होंने सभी को संकीर्तन कि शुभकामनाएं दी है ।

इधर निशान यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ व्यापारी रधेश्याम यादव, हरीश नैनवाल, उमेश राणा, अनिल मलकानी, गौरव गुप्ता, अनिरुद्ध यादव,कमलापति पाडे, सचिन गुप्ता ,मुकेश कुमार, कुनाल चौहान, हेमन्त पाडे, अजीत सिंह,श्याम बिहारी,सहित कई लोग मौजूद थे।

About The Author