Categories

July 28, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां

Spread the love

The post महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

नरेंद्रनगर। राष्ट्रीय चेतना, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं नैतिक आदर्शों के संवर्धन के लिए राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में स्वामी विवेकानंद और माता सरस्वती की आदमकद मूर्तियां स्थापित की जाएगी।

मूर्तियों को स्थापित करने का कार्य उच्च शिक्षा मंत्री की पहल पर उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा महाविद्यालय को जारी निर्देशों के क्रम में किया जाएगा। आदमकद मूर्तियों की स्थापना के लिए प्रतिमाओं की लंबाई 5 फीट, चबूतरा ढाई फीट, सौंदर्य, स्थापना स्थल तथा उपयोग की जाने वाली सामग्री पर पराबैंगनी किरणों एवं मौसम के दुष्परिणामों से बचाव की गुणवत्ता की अपेक्षा की गई है।

मूर्तियों की स्थापना को लेकर आज महाविद्यालय में प्राचार्य विजय सिंह नेगी की अध्यक्षता में कॉलेज सांस्कृतिक समिति के सदस्यों के साथ एक आवश्यक बैठक की गई, जिसमें मूर्ति स्थापना के व्यावहारिक पहलुओं की अलावा मूर्ति स्थापना स्थल का चयन किया गया।
बैठक एवं ” मूर्ति स्थापना स्थल चयन समिति” में प्राचार्य के अलावा डॉ आशा डोभाल, डॉ संजय महर,डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल,डॉ जितेंद्र नौटियाल, डॉ रंजीता जौहरी, मुनेंद्र कुमार ,विशाल त्यागी, अजय प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।

The post महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां appeared first on Avikal Uttarakhand.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *