Categories

August 5, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

मसूरी विधानसभा के 58 हजार मतदाताओं को नोटिस से हड़कंप

Spread the love

The post मसूरी विधानसभा के 58 हजार मतदाताओं को नोटिस से हड़कंप appeared first on Avikal Uttarakhand.

बूथ पर कार्यकर्ता सजग रहे- गुनसोला

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। एसआईआर प्रक्रिया में मसूरी विधानसभा में लगभग 58 हजार मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने को लेकर मतदाताओं और राजनीतिक दलों में बेचैनी है।

गढ़ी कैंट में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जोत सिंह गुणसोला ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मतदाताओं के साथ मिलकर मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण में सजग होकर भूमिका निभाएं।

जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि कार्यकर्ता और बीएलए मिलकर सूझबूझ से प्रक्रिया का संचालन करें। पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि बीजेपी सरकार नोटिस के माध्यम से जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाना छह रही है।

महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी ने कहा कि एसएसआई में कार्यकर्ता मिशन मोड पर कार्य करें।ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जोशी ने कहा कि इस प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ता सूझबूझ से कार्य करें।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत खंडूड़ी ने किया। इस अवसर पर मसूरी विधानसभा प्रभारी अमेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुण्डीर सोनिया आनंद, अनिल बस्नेत,प्रदीप डोभाल,मनीष गोनियाल,अमित गुप्ता, भगवान सिंह थापा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

The post मसूरी विधानसभा के 58 हजार मतदाताओं को नोटिस से हड़कंप appeared first on Avikal Uttarakhand.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *