Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी को दी सौगात,अधिकारियों से दिखे नाराज तो वही गौला संघर्ष समिति का विरोध , पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी को दी सौगात,अधिकारियों से दिखे नाराज तो वही गौला संघर्ष समिति का विरोध ,

मनोज कांडपाल hm24x7news

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हल्द्वानी में दी सौगात दी , हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 35.58 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन करोड़ की लागत से बने लिगेसी बेस प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज़ू बनाए जाने के लिए बजट दिए जाने की घोषणा की।

इसके साथ ही देवभूमि को ड्रग्स फ्री करने के अभियान में हल्द्वानी में एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने की घोषणा की तथा हल्द्वानी में आधुनिक कैथ लैब बनाने की घोषणा की, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार राज्य की जनता की भलाई के लिए विकास कार्यों में जुटी हुई है। यह ट्रीटमेंट प्लांट स्वच्छता की ओर सरकार का एक बड़ा कदम है, वही मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि यह हल्द्वानी के लिए नई शुरुआत है। स्वच्छता के लिए एक बड़ा कदम है, गौरतलब है कि शिवर ट्रीटमेंट प्लांट मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे आज मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया है।

वहीं मुख्यमंत्री के हल्द्वानी कार्यक्रम पहुंचने से पहले पुलिस ने विरोध कर रहे गौला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कुछ वाहन स्वामियों को पकड़ लिया। वही चोरगलिया रोड पर यह लोग सीएम के कार्यक्रम स्वागत की ओर जा रहे थे यूथ कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री कार्यक्रम का विरोध किया जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। गोला नदी में अभी तक 108 कुंतल खरीद की निकासी होती थी लेकिन वन विभाग ने सिर्फ क्रेशर संचालकों के कहने पर ओवरलोड की अनुमति प्रदान की कर दी जिसे लेकर गाड़ी मालिकों में खासा आक्रोश व्याप्त है ।उनका कहना है कि ज्यादा वजन भरने के चक्कर में नदी में अराजकता का माहौल पैदा होगा और लगातार इसके अलावा आरटीओ से चालान का भय भी बना रहेगा।
इस पूरे मामले को लेकर गौला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों वह सदस्यों ने एकजुट होकर जुलूस की शक्ल में सीएम को काले झंडे दिखाने के लिए निकले लेकिन पुलिस ने बाईपास रोड स्थित एसटीपी प्लांट तक उन्हें नहीं पहुंचने दिया उससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया।

उसके बाद सीएम धामी ने सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की इस समीक्षा बैठक में उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ कामों को लेकर कई मसलों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें जल्द पूरा करने की बात भी कही है। अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में उन्हें अपना स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों की सुनवाई होनी चाहिए हर कार्य में गुणवत्ता लाने की जरूरत है वही जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री बोले कि हर अधिकारी को प्राथमिकता के साथ हर कार्य को पूरा करना होगा ।वहीं उन्होंने वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग, सिंचाई ,समेत तमाम विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वह कार्य को समय पर पूरा करें जो भी लटके हुए कार्य हैं उन्हें तेजी से पूरा किया जाए।
वही समीक्षा बैठक में मौजूद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी नीलेश आनंद भरणे, डीएम धीरज गर्बियाल सीडीओ संदीप तिवारी ,एसएसपी पंकज भट्ट समेत तमाम विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About The Author