Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

घास लेने जा रही महिला को हाथी ने दौड़ाने के बाद कुचल डाला………… मौके पर ही दर्दनाक मौत…………. वन विभाग ने शुरू की छानबीन…………..

Spread the love

नैनीताल जनपद में पिछले कुछ समय से हाथियों की आबादी की ओर चहल कदमी तेजी से बढ़ती जा रही है, यहां रामनगर के टेढ़ा गांव में एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से जंगल की ओर घास लेने जा रही थी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी 45 वर्षीय अनीता देवी पत्नी जसपाल शाम करीब साढ़े चार बजे जंगल की ओर जा रही थी। तभी वहां अचानक हाथी आ गया और महिला को दौड़ा दिया। महिला भाग पाती तब तक हाथी ने उसे पटक दिया और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं वन विभाग ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

About The Author