Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी में भी दिखा भारत जोड़ो यात्रा का दम।

Spread the love

हल्द्वानी | कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को विस्तारित करते हुए आज हल्द्वानी में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। यात्रा में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौजूद रहे। सुमित हृदेश ने कहा कि हर कांग्रेसी और हर देशवासी का एक ही मकसद होना चाहिए कि देश के अंदर भाईचारा और एकता बनी रहे, दक्षिण भारत में भी राहुल गांधी की यात्रा को अच्छा साथ मिला

कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा को देशभर में जो समर्थन मिला उसी जनता यह मान चुकी है कि राहुल गांधी पूरे देश के नेता कहलाने के लायक हैं, यात्रा में अंकित भंडारी को न्याय दो, हाकम सिंह का गुरु कौन हैं, छात्रों का उत्पीड़न बंद करो के नारे लगाए गये इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आपस में एकजुट रहने का आह्वान किया गया, यात्रा में नैनीताल ज़िलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी, नीमा भट्ट, गुरप्रीत प्रिंस, संदीप भैसोडा, सतनाम सिंह, सहित सैकडो कांग्रेस जन मौजूद रहे।

About The Author