Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

नैनीताल के माल रोड में महिला ने युवक की सरेआम की पिटाई….. 1 घंटे तक चलता रहा ड्रामा..…. बाद में पुलिस चौकी में हुआ यह काम…… देखें वीडियो

Spread the love

नैनीताल में भरी दोपहरी को एक पर्यटक महिला ने एक युवक की सरेआम धुनाई कर दी। मोबाइल छीनने के आरोपों के बीच स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ही पक्षों की तरफ से शिकायत नहीं आई, जिसके बाद दोनों पक्ष बिना कोई कार्रवाई के थाने से लौट गए।

नैनीताल की मॉल रोड में रविवार शाम का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ पर्यटक परिवारों ने एक अन्य पर्यटक को मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने आरोपी पर्यटक को जमकर लात घूंसों से सबक सिखा दिया। पीड़ित महिला पर्यटक ने भी आरोपी को कई थप्पड़ जड़ दिए।
इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। पर्यटकों का कहना था कि आरोपी युवक उनके महंगे मोबाइल छीनने के लिए काफी देर से इनका पीछा कर रहा था। उसने जैसे ही मोबाइल छीना उसे पकड़ लिया गया। पर्यटक परिवार, स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी पर्यटक को पकड़कर रिक्शा स्टैंड पर्यटक चौकी ले आए। पुलिस ने लिखित शिकायत मांगी तो वो मुकर गए। दोनों के समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया।

About The Author