Categories

August 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी…ब्रेकिंग : आंचल के ये उत्पाद अब करेंगे आपकी जेब ढीली, दाम बढे

Spread the love

 नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं ने अब आंचल के कुछ और दुग्ध उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि दूध छांछ और दही के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं।


आंचल का 1000 मिली का घी का वैकेट अब 600 रूपये का हो गया है। आधा लीटर का पैकेट अब 300 रूपये और दो सौ ग्राम का पैकेट अब 120 रूपये का मिलेगा। आंचल का लूंज घी एक लीटर अब 620 रूपये की लीटर की दर से मिलेगा।

15 ग्राम वजन वाला मक्खन का पै​केट अब 9 रूपये प्रति टिक्की की दर से और 100 ग्राम वाला मक्खन का पैकेट अब 52 रूपये का मिलेगा। इसके अलावा आधा किलो मक्खन का पैकेट अब 265 रूपये का हो गया है। एक किलो क्रीम का अब 460 रूपय का बिकेगा।

इसके अतिरिक्त आंचल के किसी अन्य उत्पाद में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

About The Author