Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

नैनीताल जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं चुस्त दुरुस्त करने के लिए सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी मोबाइल मेडिकल वैंन…………..

Spread the love

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल ने नैनीताल जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को तेज गति प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सुसज्जित मोबाइल मेडिकल वैन प्रदान की।
सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर लालकुआँ के महाप्रबन्धक, नरेश चन्द्र द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिये एक मोबाइल मेडिकल वैन मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ भागीरथी जोशी को उनके कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में सामाजिक दायित्व योजना के अन्तर्गत प्रदान की गयी। इस मेडिकल मोबाइल वैन को जिला नैनीताल के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प आयोजित करने के लिए उपयोग किया जायेगा।
इस अवसर पर सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर के अधिकारी प्रताप सिंह धोनी, भरत पाण्डेय तथा चिकित्सा विभाग से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रश्मि पन्त, डॉ0 श्वेता खर्कवाल, डॉ0 अजय शर्मा एवम् डॉ० राजेश ठकरियाल सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे।

About The Author