चौकी प्रभारी द्वारा बैठक में पहुंचे हल्दुचौड़ क्षेत्र के व्यापारी, नशे की रोकथाम तथा अन्य कई मुद्दों पर हुई चर्चा
मनोज कांडपाल
हल्दूचौड़
चौकी प्रभारी द्वारा बुलाई गई व्यापार मंडल की बैठक में भारी संख्या में पहुंचे व्यापारी। तो वही चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह द्वारा व्यापारियों को उनकी समस्याओं को सुनने तथा परेशानियों के बारे में जानने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।
वही व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट की मौजूदगी में व्यापारियों ने चौकी प्रभारी से अपनी समस्याओं तथा बाजार में जाम की स्थिति से निजात दिलाने और हल्दुचौड़ क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार की रोकथाम के चौकी प्रभारी को अवगत कराया।
वही चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने जनता और पुलिस के संबंधों को सुधारने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने तथा हल्दुचौड़ बाजार में गाड़ियों के बे तरकीब लगाने और नाबालिक द्वारा ओवरस्पीड वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करने हेतु सभी व्यापारियों को अवगत कराया।
वही व्यापार मंडल अध्यक्ष तथा अन्य व्यापारियों द्वारा चौकी प्रभारी द्वारा बताए गए बातों पर प्राथमिकता के आधार पर उक्त सभी क्षेत्रीय समस्याओं पर पुलिस की मदद का आश्वासन दिया गया तथा वही व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट द्वारा चौकी प्रभारी जी को क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के लिए सभी व्यापारी द्वारा पुलिस के अभियान में उनका साथ देने का आश्वासन दिया गया।
वही हल्दुचौर चौकी में हुई बैठक में पहुंचे हल्दुचौड दौलिया के व्यापारियों ने भी पुलिस द्वारा नशेड़ीयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करने की बात कही और पुलिस से अपील भी की गई की क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार को पुलिस प्राथमिकता से ले और इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
इस बैठक में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, नवीन बमेठा, योगेश दुमका, राहुल बमेठा, आशु दुमका, राजू सुयाल, भास्कर सुयाल ,गोपाल दत्त कांडपाल ,जगदीश भट्ट, हेम भट्ट ,रोहित तिवारी,मनोज कांडपाल, गिरीश धारीयाल,हर मोहन बिष्ट, अर्जुन, भुवन पांडे ,विनोद दानू ,हरीश पांडे , बब्बू भाई, साहेब ,मनोज कोठारी, मनोज ओली,चंदन जोशी ,इत्यादि व्यापारी मौजूद रहे।