दिल्ली के वसंत कुंज में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार मर्सिडीज G63 की टक्कर से उत्तराखंड के 23 वर्षीय युवक की मौत
दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल, तेज रफ्तार SUV के चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली, वसंत कुंज। राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखंड के चमोली जिले के रहने वाले 23 वर्षीय युवक रोहित बिष्ट की मौत हो गई। हादसा एंबियंस मॉल के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार मर्सिडीज G63 SUV ने ऑटो स्टैंड पर खड़े तीन युवकों को अचानक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
ड्यूटी के बाद घर जाने की तैयारी कर रहे थे तीनों युवक

हादसे में शामिल तीनों युवक एंबियंस मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, वे रात की ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए ऑटो स्टैंड पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार SUV बेकाबू होकर सीधा उन पर चढ़ गई। चश्मदीदों का कहना है कि वाहन की गति असामान्य रूप से तेज थी और ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा।
उत्तराखंड का बेटा रोहित, परिवार की आर्थिक मदद के लिए करता था काम
मृतक रोहित बिष्ट चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के बेराधार ग्रामसभा के निवासी थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वही घर का सहारा बने हुए थे। दिल्ली में काम कर वे अपने परिवार को आर्थिक रूप से संभालने की कोशिश कर रहे थे। अचानक हुए इस हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ड्राइवर हिरासत में, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मर्सिडीज G63 SUV चला रहा आरोपी शिवम (29) मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और घटना से जुड़े CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, मामला तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का लग रहा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवार में मातम, इलाके में आक्रोश
रोहित की मौत से उसके गांव और रिश्तेदारों में शोक की माहौल है। परिवार जनों का कहना है कि रोहित बेहद मेहनती, शांत और जिम्मेदार युवक था, जिसने परिवार को संभालने के लिए कम उम्र में ही शहर का रुख किया था।
स्थानीय लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन लेने की मांग उठाई है।
Milyon88demo is perfect for trying things out before diving in. Get a feel for the games and see what you like. Great way to test the waters! Start your demo now at milyon88demo.
Win444telegram uses Telegram for notifications? That’s kinda cool. Keeps you in the loop with all the promos and stuff. Plus, their site isn’t bad either. win444telegram bringing Telegram to the game!
Okay, 23winvip, I’m giving you a shot. Heard some buzz about the VIP program, and honestly, I’m a sucker for a good loyalty reward. Hopefully, the games are as good as the whispers say. Anyone else had luck here Score yourself some fun at 23winvip
L6bet2, huh Been scoping out the options, and the game selection seems pretty decent. Gonna deposit a few bucks and see if I can spin up some winnings. Let’s get this party started Over to l6bet2
Just logged into yg777login. The signup process was smooth, which is always a plus. Now to explore what kinda goodies they got hiding in there. Maybe tonight’s my lucky night Get yourself over to yg777login
SMbet Login is super easy to use! I have no issues with signing into the website or using any of the games. If youre looking for a new casino website with a simple log in process, I recommend SMbet. smbetlogin
Alright, so I stumbled upon eejllogin and I gotta say, the sign-up process was smooth as butter. No weird hoops to jump through, which is a HUGE plus in my book. Quick and easy access! Go get it! eejllogin
RG777, eh? Heard some buddies talking about it. Thinking of hopping on and seeing what the fuss is all about. Good payouts rumored… Fingers crossed! Give RG777 a shot: rg777