मां बगलामुखी की महिमा से दसों दिशाएं आलोकित: सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी ने किया दिव्य स्वरूप का वर्णन

देहरादून। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक एवं भारत के प्रसिद्ध मां बगलामुखी के सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी ने मां पीतांबरा की अलौकिक शक्ति और महिमा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या हैं और इन्हें माता पीतांबरा भी कहा जाता है। यह स्तंभन शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं।

गुरुजी ने बताया कि संपूर्ण ब्रह्मांड में जो भी ऊर्जा और तरंगें विद्यमान हैं, उनके स्रोत में मां बगलामुखी की दिव्य शक्ति कार्यरत होती है। उन्होंने कहा कि यजुर्वेद की काठक संहिता में मां का वर्णन दसों दिशाओं को प्रकाशित करने वाली, अत्यंत सुंदर स्वरूप धारिणी और जगत की ईश्वरी के रूप में किया गया है।

सत्य साधक गुरुजी ने कहा कि मां बगलामुखी की महिमा इतनी विशाल है कि किसी भी शब्द में उसका पूर्ण वर्णन संभव नहीं। जब कोई भक्त सच्चे हृदय से मां को पुकारता है, तो माता अपने कृपा-संग से उसके समस्त दुख, कष्ट और भय को हर लेती हैं।

गुरुजी के अनुसार, माता की आराधना मनोवांछित फल प्रदान करती है और उनकी आवृत्तियाँ बड़े से बड़े संकटों का निवारण करने में सक्षम हैं। मां की उपासना से रोग, शोक, संताप और भय से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मां पीतांबरी की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है।

गुरुजी ने भक्तों से आवाहन किया कि वे निस्वार्थ भाव से माता की आराधना करें और उनके दिव्य आशीष का लाभ प्राप्त करें।


YG777login, mabilis lang mag register! Hassle-free experience. Good for those looking for something simple. Taray! Check them out: yg777login
Having a blast over at fun222! Lots of fast games, the slots are fun, and the bonuses keep things interesting. I’ve recommended it to me friends as well, try it out for yourself!: fun222