Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

भवाली सेनिटोरियम संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात शव

Spread the love

भवाली (नैनीताल)। सेनिटोरियम के पास सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। स्थानीय महिलाओं ने इसकी सूचना सिरोड़ी गांव की निवर्तमान ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट को दी। प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतरकर शव को कब्जे में लिया। युवक के सिर और हाथ के पास चोटें के निशान मिले हैं। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि शव को मोर्चरी भिजवाया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

About The Author