Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

Uttarkashi: मलबा आने से यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर बढ़ा…जलमग्न हुआ स्यानाचट्टी, घर और होटल कराए खाली

Spread the love
स्यानाचट्टी हुआ जलमग्न – 

Uttarkashi News: कुपडा खड्ड में बारिश के साथ ही चटख धूप में मलबा पत्थरों के बह कर आने से स्यानाचट्टी में यमुना नदी का प्रवाह रुकने से झील बन गई है।

उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी के पास कुपड़ा खड्ड में मलबा और बोल्डर आने के कारण यमुना नदी में गिरने से वहां बनी झील का गुरुवार को अचानक जलस्तर बढ़ गया। जिससे पानी लोगों के होटलों और घरों में घुस गया। 

प्रशासन ने सभी होटलों और घरों को खाली करवाकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। क्षेत्र में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर और सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके साथ ही आस पास के गांवों को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

बृहस्पतिवार को कुपडा खड्ड के रौद्र रूप व यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से अभिभावकों ने सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। स्याना चट्टी के दाईं ओर से बहने वाले कुपडा खड्ड में बारिश के साथ ही चटख धूप में मलबा पत्थरों के बह कर आने से वह यमुना नदी के बहाव को प्रभावित कर झील की स्थिति उत्पन्न कर रहा है। हालांकि वहां लंबे समय से सिंचाई विभाग की तीन पोकलेन मशीनें यमुना नदी के जलप्रवाह को चैनेलाइजेशन का कार्य कर रही है। 

ईई पन्नी लाल का कहना है कि उनकी मशीनों के साथ ही जेई भी मौके पर मौजूद हैं। विपरीत परिस्थितियों के चलते काम करने में दिक्कत आ रही है। फिर भी अनुकूल समय पर यमुना नदी के मुहाने को खोलने का प्रयास जारी हैं।

About The Author