Uttarkashi Dharali Cloudburst Live: हर्षिल में लगातारी बारिश से खीरगंगा में पानी बढ़ा, धराली में दहशत का माहौल

धराली आपदा में जिंदगी की तलाश जारी है। आपदा को एक हफ्ता हो गया है। वहीं, मौसम की चुनौती के बीच आज रेस्क्यू के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जिला प्रशासन ड्रोन और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी हैं।
हर्षिल में लगातारी बारिश से खीरगंगा में पानी बढ़ा
गंगोत्री क्षेत्र सहित हर्षिल क्षेत्र में पिछले डेढ़ घंटे से तेज बारिश जारी है। इस कारण खीर गंगा ओर उसके समीप हंतयारी गाड का पानी बढ़ने लगा है। ऐसे में एक बार फिर धराली में भय का माहौल बना है। वहीं प्रशासन सहित राहत एजेंसियां अलर्ट मोड पर है।
हर्षिल घाटी में बारिश के कारण रोका बचाव कार्य
हर्षिल घाटी में दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। राहत बचाव कार्य में बारिश बाधा बनी, जिसके चलते काम रोकना पड़ा।