Categories

August 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

विजिलेंस ने मांगी सभी जिलों से 2015 में भर्ती हुए सब इंस्पेक्टरों की सूची, जल्द खुलेंगे कई बड़े राज

Spread the love

2015 में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती धांधली के मामले में विजिलेंस ने सभी जिलों से निरीक्षकों की सूची मांगी है। वहीं विजिलेंस ने 8 अक्टूबर को 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिनमें से कई आरोपियों से पूछताछ की गई।

बता दें कि 2015 में 340 सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई थी। जिनका सारा डाटा विजिलेंस ने मांगा है। ताकि जांच में पता चल सके कि उत्तराखंड पुलिस में उस समय हेराफेरी कर कितने लोग सब इंस्पेक्टर बने थे।

राज्य सतर्कता निदेशक अमित सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच तेजी से चल रही है। वहीं सभी जिलों से भर्ती हुए दारोगाओं की लिस्ट मिलने के बाद कई चीजें साफ हो जाएंगी।

About The Author