Categories

September 25, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

सड़क सुरक्षा को लेकर देश में बनी पहली फिल्म यंग बाइकर्स का हल्दूचौड़ में हुआ जबरदस्त प्रीमियर शो…………. आईजी कुमाऊं और विधायक ने कही यह बात…………

Spread the love

रिपोटर-मनोज कांडपाल

लालकुआं। सड़क सुरक्षा को लेकर बनी देश की पहली हिंदी फिल्म यंग बाईकर्स के प्रीमियर शो का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने फीता काटकर किया, एआरटीओ प्रवर्तन विमल पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हल्दूचौड़ स्थित मूवी जॉन मल्टीप्लेक्स में प्रीमियर किया गया, फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ डॉन बॉस्को के बच्चों के पहुंचने के कारण पहले दिन का शो हाउसफुल रहा। फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां दो अतिरिक्त सोफ़े लगाने पड़े। इसके बावजूद कई लोगों ने खड़े होकर भी फिल्म को देखा। फिल्म रिलीज के अवसर पर निर्माता भूषण छाबड़ा व निर्देशक विमल पांडे ने बताया कि 2 घंटे 17 मिनट की इस फिल्म में आम फिल्मों की जरूरी विशेष वस्तुओं के अलावा कई महत्वपूर्ण संदेश भी शामिल हैं, विधायक बिष्ट, आईजी नीलेश आनंद भरणे व बच्चों सहित अन्य दर्शकों ने फिल्म की विषय वस्तु व पटकथा की जमकर प्रशंसा की।

निर्देशक विमल पांडे के अनुसार फिल्म में 5 गाने हैं, जिन्हें कुमार सानू, उदित नारायण, पामेला जैन, वैशाली, विजय, व व्यापक जोशी ने अपनी आवाज दी है। गीत विमल पांडे, हरीश उप्रेती करन व कृष्णपाल सिंह ने लिखे हैं, संगीत व्यापक जोशी व अमित कपूर का है, फिल्म में नायक बिनय चानना व नायिका जेबा अंसारी के अलावा स्वयं विमल पांडे, उमेश तिवारी, हरीश उप्रेती, घनश्याम भट्ट नितिन छाबड़ा, जैकी, भारत गुप्ता, राजीव राठौर, उत्तम चंद, प्रशांत ने अभिनय किया है। नैनीताल जनपद के ट्रेजरी ऑफिसर दिनेश राणा ने फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि डॉ मोहन सिंह बिष्ट व अतिथि विशिष्ट अतिथि नीलेश आनंद भरणे ने फिल्म को शिक्षाप्रद बताते हुए एआरटीओ विमल पांडे की भूरी भूरी सराहना की। स्कूली बच्चों ने फिल्म को प्रेरणादायक व अच्छा संदेश देने वाली बताया। उन्होंने फिल्म के पोस्टरों के साथ सेल्फी भी खिंचाई, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर डीडी भगत ने बताया कि फिल्म को देहरादून के बाद अन्य बड़े शहरों में भी प्रदर्शित किया जाएगा, कोतवाल लालकुआं डीआर वर्मा ने बच्चों तक पहुंचाने के लिए फिल्म को बेहतर माध्यम बताते हुए पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ गीतिका जोशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- फिल्म यंग बाइकर्स के प्रीमियर शो के अवसर पर आईजी नीलेश आनंद भरणे और एआरटीओ विमल पांडे

About The Author