Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

नैनीताल में रोपवे के हवा में बंद हो जाने के बाद उसमें सवार विदेशी पर्यटकों समेत दर्जनभर लोगों की जान अटकी……….. पढ़े फिर हुआ यह………….

Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की पहली पसंद रोप वे अचानक चलते-चलते हवा में बंद हो गई। जिसके बाद उसमें सवार पर्यटकों की जान कुछ समय के लिए आफत में आ गई। जिसके बाद रोप वे का संचालन करने वाली संस्था कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने रोप-वे में सवार 6 विदेशी पर्यटकों समेत 5 स्कूली बच्चों व एक अन्य व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर उतारा। मैकेनिकल फाल्ट के चलते रोप वे का संचालन अचानक बंद हो गया। जिसके बाद रोप वे प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद हवा में लटकी ट्रोली में रस्सी से छह विदेशी पर्यटकों समेत मौजूद लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जमीन पर उतारा गया जिसके बाद पर्यटकों समेत कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

About The Author