Categories

August 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया जहर! अस्पताल में किया गया भर्ती, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Spread the love

Hm24x7news

रिपोर्टर- मनोज कांडपाल

मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि दाऊद को कराची में जहर दिया गया है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दावा है कि किसी अनजान शख्स ने उसे जहर दे दिया है. इसके चलते दाऊद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दाऊद की गैंग के पूर्व सदस्य ने पुष्टि करते हुए बताया कि दाऊद गंभीर बीमारी के चलते कराची के अस्पताल में भर्ती है, दो दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है और जिस फ्लोर पर वह एडिमट है, वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। सिर्फ शीर्ष अधिकारियों और परिवार के करीबी लोग ही वहां जा सकते हैं। जहर दिए जाने की अभी पुष्टि नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के अधिकारी दाऊद के करीबी रिश्तेदारों (भतीजे अलीशाह पारकर और साजिद वागले) से भी इस बारे में अधिक जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं

About The Author