Categories

May 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

शादी के लिए हां ना कहने पर मनचले ने की काजोल की गोली मारकर हत्या

Spread the love

रिपोर्टर- मनोज कांडपाल

Hm24x7news

नासमझ एक तरफा मोहब्बत कभी-कभी जान की दुश्मन बन जाती है ऐसी ही एक घटना में शादी के लिए बार-बार मना करने की वजह से एक मनचले ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी

पूरी घटना मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव की है जहां पिछले दिनों एक मनचले युवक ने काजोल साहू नामक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी.समाज की युवती की हत्या की इस घटना के बाद से साहू समाज आक्रोशित है. अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की महिलाओ ने जबलपुर में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय देने और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है.महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष आभा साहू ने बताया की मृतका काजोल साहू प्रतिदिन गोटेगांव से जबलपुर आकर जॉब किया करती थी. पिछले दिनों ज़ब वो रात को जबलपुर से अपनी जॉब से लौटते समय ट्रेन द्वारा गोटेगांव पहुंची तो रास्ते में उसे आरोपी देवेंद्र पटेल मिल गया और वह अपनी वही पुरानी रट शादी की बात करने लगा काजोल द्वारा मना करने पर देवेंद्र ने उसे गोली मार दी जिससे काजोल की मौके पर ही मौत हो गई ।

जानकारी मिली है कि आरोपी पिछले दो साल से मृतका काजोल पर शादी के लिए दबाव बना रहा था. काजोल उसे शादी करने के लिए हमेशा मना कर दिया करती थी. काजोल के परिवार वालों ने भी देवेंद्र को कई बार समझाने का प्रयास किया किंतु वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और निरंतर काजोल पर शादी करने के लिए दबाव बनाता रहा और अंत में काजोल द्वारा मना किए जाने पर उसने गोली मारकर काजोल की हत्या कर दी । महासंघ की महिलाओ ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आरोपी कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

About The Author