Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

ब्रेकिंग : पुलिस में पहली बार 60,244 सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती

Spread the love

Hm24x7news

रिपोर्टर- मनोज कांडपाल

प्रदेश पुलिस के इतिहास में सिपाहियों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती का इंतजार जल्द खत्म

प्रदेश पुलिस में पहली बार 60,244 सिपाहियों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती जल्द

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एक सप्ताह के भीतर जारी कर सकता है विज्ञप्ति

25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना

लखनऊ :प्रदेश पुलिस के इतिहास में सिपाहियों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रदेश पुलिस में पहली बार 60,244 सिपाहियों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती जल्द होने वाली है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।

जिसमें 25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। बीते तीन वर्षों से सिपाहियों की भर्ती की कवायद बार-बार टल रही थी, लेकिन अब बोर्ड ने अभ्यर्थियों के वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा से जुड़ी कार्यवाही पूरी कर ली है। विज्ञप्ति के बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।

About The Author