Categories

August 8, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

दो बच्चों के बाप ने किया आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म,,, लालकुआं पुलिश की नाख के नीचे हुई घटना,,,

Spread the love

हवस का भूत इंसान की सोचने समझने की शक्ति को नष्ट कर देता है और इस आवेश में वह समाज की बनाई हुई सभी मान मर्यादा भूल पर गलत हरकत अंजाम दे बैठता है जैसा कि इस घटना में हुआ

लालकुआं( नैनीताल)यहां एक शादीशुदा युवक जो दो बच्चों का बाप भी है  द्वारा स्कूल से लौट रही 8 वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है आपको बता दें कि लाल कुआं शहर के पास में से लगे हुए निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में गौला नदी के पार एक गांव की इस घटना में जब पीड़िता अपनी दो सहपाठियों के साथ बिंदुखत्ता स्थित विद्यालय से लौट रही थी कि रास्ते में उसे गांव का एक युवक मिल गया जिसने तीनों लड़कियों को अपनी बाइक से घर तक छोड़ने की बात कही जिस पर उसे युवक पर विश्वास कर तीनों छात्राएं उसके साथ बाइक पर बैठकर चल दीं क्योंकि पीड़िता की दोनों सहेलियों का घर उसके घर से पहले पड़ता था तो युवक ने उन दोनों को उनके घर उतारने के बाद पीड़िता को जंगल में ले गया और वहां जाकर उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया।

जानकारी देते हुए पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में पुलिस को सारा घटनाक्रम बयान करते हुए बताया कि घटना के बाद बदहवास हालत में घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन लालकुआं कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर कोतवाली लालकुआं में देर शाम को दी गई, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा की चिकित्सकीय जांच करने के लिए उसे हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया, तथा मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि  मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी जिसका नाम देवेंद्र बताया गया है को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author