Categories

June 12, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी- एमबीपीजी महाविद्यालय चुनाव में प्रत्याशियों ने किया नामांकन, एबीवीपी और एनएसयूआई में दिखी फूट…

Spread the love

Haldwani news कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी में 24 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव होना है। जिसको लेकर आज नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई एबीवीपी के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। एनएसयूआई से सूरज भट्ट, एबीवीपी से कौशल बिरखानी वहीं निर्दलीय के रूप में रश्मि लमगड़िया ने नामांकन किया। नामांकन रैली में छात्रों के बीच फूट भी देखने को मिली।

24 दिसंबर को एमबीपीजी महाविद्यालय के 11 हजार छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे, यह मतदान 11 पदों के लिए किया जाएगा। कोविड के चलते तीन साल के अंतराल के बाद यह छात्र संघ चुनाव करवाया जा रहा है। जिसको लेकर छात्रों में बेहद उत्साह है। वही एमबीपीजी महाविद्यालय के प्राचार्य एनएस बनकोटि ने कहा नामांकन प्रक्रिया पुलिस और प्रशासन की देखरेख में करवाया जा रहा है।

About The Author