Categories

August 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी में रेलगाड़ी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

Spread the love

रेलगाड़ी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार जोशी विहार गौजाजाली वार्ड 29 निवासी 56 वर्षीय चमन पत्नी हामिद सोमवार शाम को घर से कहीं जाने की बात कहकर निकली थी जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।
पता चला कि आवास विकास क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतका चमन ही शिनाख्त की।


आसपास के लोगों ने बताया कि रात 9:30 बजे वह ट्रेन की चपेट में आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है और घटनास्थल के पास के लोगों पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतका के परिजनों से भी पूछताछ जारी है।

About The Author