Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

Haldwani: गौला नदी के इन चार निकासी गेटो का शुभारंभ , वाहन स्वामियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Spread the love

Haldwani News: वन विभाग और वन निगम ने गौला नदी के आंवला चौकी गेट, गोरापड़ाव गेट ,बेरीपडाव गेट, लालकुआं गेट का शुभारंभ कर दिया है। परंतु पहले दिन एक भी वाहन ने उपखनिज की निकासी नहीं की, जबकि वाहन स्वामियों ने बेरीपढ़ाव निकासी गेट में जाकर विरोध प्रदर्शन किया।

सोमवार को वन निगम में डीएलएम वाई के श्रीवास्तव व गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने गौला नदी के चार गेटो का शुभारंभ किया, वन विभाग व निगम ने सभी गेटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर अपने कर्मचारियों को तैनात कर दिया है।

पहले दिन एक भी वाहन ने उपखनिज निकासी नहीं की, शुभारंभ के मौके पर किसी भी जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया, जैसे ही वाहन स्वामियों को इसका पता चला तो वह बेरीपडाव गेट में इकट्ठे हो गए और विरोध करने लगे। वाहन स्वामियों का कहना है जब तक सरकार द्वारा वाहन स्वामियों की मांगे पूरी नहीं होती है तब तक कोई भी वाहन गेट के अंदर नहीं जाएंगे। गौला खनन संघर्ष समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने कहा की अभी तक शीशमहल गेट के अलावा कोई भी गेट में कोई फार्म जमा नहीं हुए हैं जिस दिन शीश महल गेट खुलेगा उस गेट पर टेंट गाडकर गौला खनन संघर्ष समिति अपना आंदोलन करेगी।

विरोध करने वालों में बेरीपडाव गेट के संरक्षक प्रधान शंकर जोशी,अध्यक्ष जीवन बोरा, उपाध्यक्ष राकेश जोशी, प्रभारी लक्ष्मण पांडे,पप्पु सुनाल, संजय शर्मा, नवीन जोशी, केवलानन्द पांडे ,आनंद पवार ,मोहन पांडे समय भारी संख्या में वाहन स्वामी मौजूद रहे।

About The Author